फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, करोडों रुपए की जमीन कब्जामुक्त

Wed, 16 Feb 2022 10:40 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर नगर निगम टीम ने आठ करोड़ की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण तोड़ दिए। कब्जाधारी नोटिस मिलने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटा रहे थे। नोटिस की अंतिम तारीख निकलने के बाद निगम की टीम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। 
विज्ञापन
नगर निगम की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई कर करोड़ों की जमीन को मुक्त कराया है। जयनारायण व्यास नगर स्थित संस्कार भवन के पीछे कब्जाधारियों ने बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अमला मंगलवार को इलाके में पहुंचा। टीम को देखते ही वहां लोगों में हड़बड़ी मच गई। इसके बाद निगम की टीम ने कई निर्माण धवस्त कर दिए। 

विज्ञापन


कार्रवाई के बाद निगम टीम ने आठ करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई है। कार्रवाई के दौरान जयनारायण व्यास थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद थी। नगर निगम की उपायुक्त सुमन शर्मा ने बताया कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कब्जाधारी कब्जा नहीं हटा रहे थे। नोटिस की तारीख निकलने के बाद निगम टीम ने बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें