फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कार में गैस रिफिल करते समय हुआ विस्फोट, तीन साल का बच्चा झुलसा

Tue, 15 Feb 2022 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली में कार में गैस रिफिल करते समय विस्फोट हो गया। इसके तुरंत बाद कार में आग लग गई। हादसे में वहां खड़ा बच्चा बुरी तरह झुलस गया। प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पाली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
घायल तीन साल का बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के मारवाड़ जंक्शन कस्बे के काजीपुरा में कार में गैस भरते समय अचानक विस्पोट हो गया। इससे वहां खेल रहा तीन साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काजीपुरा निवासी नजर मोहम्मद के अपनी अल्टो कार में गैस भर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हुआ और कार में आग लग गई। इससे वहां खड़ा तीन साल की हमजा आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोग उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। यहां डाक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद पाली के लिए रेफर कर दिया। उधर, मोहल्लेवासियों ने धू-धू कर जल रही कार को पानी डालकर बुझाया। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें