फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नागौर में नाकाबंदी के दौरान ट्रक से सात करोड़ 75 लाख का अवैध गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 10:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान के नागौर जिले में नाकाबंदी के दौरान ट्रक से सात करोड़ 75 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद हुआ है। 15 क्विंटल 47 किलो अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के पादू कलां थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पादू कलां पुलिस ने सात करोड़ 75 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही ट्रक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया, जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एएसपी नागौर सुमित कुमार और डीएसपी डेगाना रामेश्वर लाल के सुपरविजन में पादू कलां थानाधिकारी सुनिल चौधरी की टीम ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली।

बता दें कि तलाशी के दौरान सल्फेट पाउडर की आड़ में प्लास्टिक के 45 कट्टे में 25 पैकेट में भरा 15 क्विंटल 47 किलोग्राम अवैध गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ट्रक ड्राइवर पूरणमल डांगी और झालावाड़ जिले के दीप सिंह को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। नागौर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें