फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री परसादी मीणा बोले-विकास नहीं विनाश कर रही भाजपा, देश में खतरनाक माहौल पैदा कर दिया

Tue, 19 Jul 2022 02:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ने खतरनाक माहौल पैदा कर दिया है। 
विज्ञापन
परसादी लाल मीणा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा देश का महौल खराब करने का काम कर रही है। ये पार्टी विकास नहीं विनाश की राजनीति कर रही है। हिंदू-मुस्लमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा कर रही है। 

विज्ञापन

परसादी लाल मीणा ने आगे कहा कि भाजपा ने विकास के फ्रंट पर कुछ भी हासिल नहीं किया है। पिछले सालों में उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नहीं किया है, देश में खौफनाक माहौल पैदा कर दिया है। हम विकास की बात करते हैं और वो विनाश की। मीणा ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में यह बात कही।


उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति ने हिंदू-मुस्लिम को आज एक दूसरे के सामने खड़ा कर दिया है। राजस्थान के स्वास्थ्य के क्षेत्र में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल के दौरान कोई काम नहीं हुआ। परसादी लाल मीणा ने कहा कि कोरोना काल में राजस्थान ने बेहतर काम किया। फिर चाहे बात पहली लहर से तीसरी लहर की ही क्यों न हो। जिस देश में एक वक्त ओमीक्रॉन को लेकर भय के माहौल के बीच हल्ला हुआ था, उस दौर में राजस्थान में ओमीक्रॉन जैसे खतरनाक वायरस का भी कोई खास असर नहीं हुआ।

विज्ञापन


विज्ञापन

मीणा ने राजस्थान सरकार के बजट 2022-23 का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब हमारा बजट पेश किया गया था तो भाजपा के सब नेताओं ने चिंता जाहिर की थी कि इतना बजट का पैसा कहां से लाएंगे, संसाधन कहां से लाएंगे। उसमें से हमारे 80 प्रतिशत वर्क ऑर्डर हो चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें