कांग्रेस की पहली सूची में खास क्या?
कांग्रेस की पहली सूची में 33 नामों का एलान किया गया है। इन प्रत्याशियों में से सिर्फ दो नए चेहरे हैं। यानी बाकी के 31 उम्मीदवार वर्तमान विधायक ही हैं। यानी पहली सूची में सीएम अशोक गहलोत की चली है, उनकी मर्जी से ही टिकट बांटे गए हैं। हालांकि, पहली सूची में सचिन पायलट और उनके तीन समर्थक मुकेश भाकर, इंद्रराज सिंह गुर्जर और रामनिवास गावड़िया का भी नाम है। यानी, पायलट को साइड लाइन नहीं किया गया है।
कांग्रेस ने युवा, महिला और जातिगत समीकरण साधे
कांग्रेस की पहली सूची में 33 में से 26 प्रत्याशियों की उम्र 50 साल से कम है। उदयपुर डिक्लेरेशन में कांग्रेस ने वादा किया था कि पार्टी युवाओं और महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने 33 में से 9 महिलाओं को टिकट दिया है। इसके अलावा जातिगत समीकरणों का भी पूरी तरह ध्यान रखा गया है।
पहली सूची के संकेत
- युवाओं, नए चेहरों और महिलाओं को दिया मौका
- पहली सूची में 26 प्रत्याशियों (करीब 80%) की उम्र 50 साल से कम, 16 की उम्र 45 से भी कम
- ललित यादव नया चेहरा, मुस्लिम प्रत्याशी दानिश अबरार को भी मौका
- मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पीसीसी अध्यक्ष समेत कई बड़े नामों का एलान कर बनाया चुनावी माहौल ब्राह्मण, राजपूत, जाट और गुज्जर का कांबिनेशन बरकरार रखा
भाजपा की दूसरी सूची में खास क्या?
83 नामों की दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 5 विधायकों के टिकट काट दिए। वसुंधरा राजे को झालरापाटन से फिर टिकट दिया गया। साथ ही राजे समर्थक 14 उम्मीदवारों को भी प्रत्याशी बनाया गया। इसके अलावा 14 नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
राजस्थान का चुनावी कार्यक्रम...