फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023:  दिल्ली से राजस्थान आए सचिन पायलट, रास्ते में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Tue, 31 Oct 2023 10:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट कांग्रेस की चौथी सूची के आने से पहले दिल्ली से रवाना जयपुर आ गए है। भांडारेज एक्सप्रेस हाईवे इंटरचेंज के पास उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भी कांग्रेस और भाजपा प्रदेश की 200 सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतार पाई है। पार्टियों से टिकट मांगने वाले उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की चौथी सूची मंगलवार को सकती है। 

विज्ञापन


शायद यही कारण है कि सचिन पायलट चौथी सूची के आने से पहले दिल्ली से रवाना होकर एक्सप्रेस हाईवे होते हुए दौसा के रास्ते निकले हैं। भांडारेज एक्सप्रेस हाईवे इंटरचेंज के पास मौजूद कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट को स्वागत के लिए रोका तो रुके, लेकिन बिना स्वागत लिए कुछ ही सेकंड में दौसा के रास्ते जयपुर के लिए रवाना हो गए।

इंटरचेंज पर सचिन पायलट अपने समर्थकों के बीच ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने मीडिया से भी कोई बात नहीं की। बताया जा रहा है आने वाली सूची को लेकर सचिन पायलट खुश नहीं हैं। कांग्रेस की दूसरी सूची भी पायलट गुट के लिए झटका साबित हुई थी।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें