सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि छोटी खाटू निवासी देवाराम हरिजन से आज ही पिस्टल खरीद कर मकराना चौराहा किशनगढ़ निवासी प्रदीप गोदारा को बेचने निकले थे। खर्चे के रुपए के लिए आने जाने वाले वाहन चालको को पिस्टल दिखाकर लूटने के लिए जंगल के पास सड़क पर खड़े थे।
राजस्थान के नागौर में पुलिस ने लूटने की योजना बना रहे तीन लड़कों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और एक वाहन जब्त किए हैं। पकड़े गए आरोपी में एक नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने फटकार लगाकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
नागौर एसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि रविवार रात को गश्त के दौरान पीपलाद बस स्टैंड से करकेडी जाने वाली सड़क पर बोलेरो गाड़ी लेकर खड़े तीन-चार युवक पुलिस गाड़ी को देखकर भागने लगे, पुलिस को इन युवकों पर शक हुआ तो पुलिस ने इनका पीछा करना शुरू किया। थोड़ी दूर जाने पर पुलिस ने गाड़ी रोककर तीनों से पूछताछ की। पूछताछ में युवक कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी सूरजमल के निर्देश पर गाड़ी की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में हथियार रखे हुए थे। युवकों के पास से एक पिस्टल, देसी बंदूक और कारतूस मिली।
पुलिस तीनों को थाने पर लेकर पहुंची। सख्ती से पूछताछ में युवकों ने बताया कि छोटी खाटू निवासी देवाराम हरिजन से आज ही पिस्टल खरीद कर मकराना चौराहा किशनगढ़ निवासी प्रदीप गोदारा को बेचने निकले थे। खर्चे के रुपए के लिए आने जाने वाले वाहन चालको को पिस्टल दिखाकर लूटने के लिए जंगल के पास सड़क पर खड़े थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत किया मामला दर्ज
पिलवा थाना पुलिस ने अवैध हथियार व बोलेरो गाड़ी जब्त कर अभियुक्त महेंद्र चौधरी पुत्र शिवदाना राम (19) व अभिषेक लखन पुत्र अशोक कुमार (20) निवासी गांव करकेडी थाना रूपनगढ़ एवं मांगी लाल जाट पुत्र रुपाराम (21) गांव मेहगांव थाना परबतसर को गिरफ्तार कर करकेडी निवासी एक नाबालिग को छोड़ दिया है। जिनके विरुद्ध थाना परबतसर पर आर्म्स एक्ट व आईपीसी में मुकदमा दर्ज कराया गया है।