फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: ग्रामीणों ने नकली नोट के साथ दो को पकड़ा, गांव की दुकानों में चला रहे थे 100 रुपये के फर्जी नोट

Sun, 17 Mar 2024 10:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

युवकों थैले में निकली सौ-सौ रुपये के नकली नोट की गड्डी। पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी है कि आखिर उनके पास नकली नोट कहां से आए और उन्होंने कहां-कहां इन नोटों को चलाया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडवाना के कुचामन सिटी के समीप चावंडिया गांव में नकली नोटों का मामला सामने आया है। इस गांव में दो युवक सामान खरीदने के बहाने 100-100 रुपये के नकली नोट चलाकर ग्रामीणों को झांसा दे रहे थे। इसी दौरान शक होने पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों को आज मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों युवकों को पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

विज्ञापन


चावंडिया गांव की कुछ दुकानों पर दो युवक सामान खरीदने पहुंचे, जहां उन्होंने 100-100 के नकली नोट चलाने का प्रयास किया। दुकानदारों ने भी नकली नोट को असली समझकर युवकों को सामान दे दिया। इस दौरान कई दुकानों पर युवकों ने 100-100 रुपये के नकली नोट चला दिए, लेकिन जब ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने नोटों की जांच की तो सभी नोट नकली जैसे नजर आए। इस पर ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। 

दोनों युवक हड़बड़ा गए और संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। युवकों ने मौके से भागने की कोशिश की। तभी ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवकों के पास 100-100 रुपये के नोटों की गड्डियां मिली हैं। कुछ नकली नोट उनकी जेब में भी मिले हैं।
विज्ञापन


इसके पश्चात पुलिस ने ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस दोनों युवकों को पड़कर थाने ले गई। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ताराचंद चौधरी भी चितावा पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की। पकड़े गए दोनों युवकों के नाम धीरेंद्र जाट और मुकेश गोदारा बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी है कि आखिर उनके पास नकली नोट कहां से आए और उन्होंने कहां-कहां इन नोटों को चलाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें