फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: इनोवा कार में ले जाई जा रही देशी शराब के 125 कार्टन जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2024 09:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पुलिस टीम ने दांतराई सीमा के समीप नाकाबंदी के दौरान इनोवा कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें देशी शराब के नींबू ब्रांड के 125 कार्टन पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की रेवदर पुलिस ने इनोवा कार में ले जाई जा रही देशी शराब के 125 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रेवदर थानाधिकारी सहदेव चौधरी की अगुवाई में टीम ने दांतराई सीमा के समीप नाकाबंदी की। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने वहां से गुजर रही इनोवा कार को रुकवाकर तलाशी ली तो उसमें देशी शराब के नींबू ब्रांड के 125 कार्टन पाए गए। 
विज्ञापन


इस पर शराब और कार्टन जब्त कर जिला बाड़मेर निवासी कैलाश सिंह पुत्र मान सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कारवाई में पुलिस थाना रेवदर के सहायक उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल बांकाराम, रणजीत सिंह, खेराजराम, प्रकाश कुमार, हुक्माराम, गोकुल सिंह और भजनलाल सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें