फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News : हैवानियत की शिकार हुई नाबालिग, घर में अकेला देखकर अपने ही भाई की बेटी से किया दुष्कर्म

Sun, 15 Sep 2024 09:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

छोटे भाई की 11 वर्षीय बेटी के साथ उसके ही बड़े पिता द्वारा दुष्कर्म करने का घिनौना मामला सामने आया है। पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी का छोटा भाई भाजपा का कार्यकर्ता है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां छोटे भाई की मासूम बेटी के साथ उसके ही बड़े पिता ने दुष्कर्म किया। मामला सामने आने पर बच्ची के माता-पिता ने पांचौड़ी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


एसपी नेमीचंद ने बताया कि नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी थी कि वह पत्नी के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहा था, उस दौरान उसकी 11 वर्षीय बेटी को घर में अकेला पाकर उसके बड़े भाई ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही वह घर से बाहर निकलने वाला ही था कि उसकी पत्नी घर पहुंच गई और बेटी को लहूलुहान हालत में देखकर पिता को सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पांचौड़ी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी नेमीचंद ने बताया कि नाबालिग के बयान सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खींवसर की कोर्ट में दर्ज हुए हैं, साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

आरोपी का छोटा भाई बीजेपी का कार्यकर्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से जब इस संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी की कोई जाति, कोई धर्म नहीं होता, आरोपी आरोपी ही होता है। हमारी सरकार महिला उत्पीड़न को लेकर बड़ी संवेदनशील है, आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें