फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur : अधेड़ से 16 साल की बच्ची की जबरन कराई शादी, जेठानी के लड़के के साथ घर से भागी

Wed, 23 Mar 2022 06:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में जेठानी के बेटे के साथ भागी नाबालिग ने कहा कि वह पति से तलाक लेना चाहती है। लड़की को एक बेटी भी है।
विज्ञापन
धौलपुर में जेठानी के बेटे के साथ भागी नाबालिग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति की 16 साल की नाबालिग से शादी करवा दी गई। नाबालिग लड़की अपनी बेटी को छोड़कर जेठानी के बेटे के साथ भाग गई। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब कर लिया है। हालांकि, लड़की पति के साथ रहना नहीं चाहती है।

विज्ञापन

धौलपुर सदर थाना क्षेत्र में एक 45 साल के व्यक्ति की शादी नाबालिग से करवा दी गई। नाबालिग को ये बेमेल शादी पसंद नहीं थी। वहीं ससुराल में ही उसे अपने जेठानी के बेटे से प्यार हो गया। जिसके साथ वह भाग गई। ससुराल वालों ने बहू के अपहरण का केस दर्ज करवाया। पुलिस जांच में जुटी और नाबालिग को दस्तयाब कर लिया। 


बाल कल्याण समिति के सामने लड़की ने खुलासा किया। उसने बताया कि घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करवा दी। डेढ़ साल की शादी में उसे एक बेटी भी हुई। बालिका का कहना है कि वो अपने अधेड़ पति के साथ रहना नहीं चाहती है। वह पति से तलाक लेना चाहती है। फिलहाल लड़की को सखी वन स्टॉप पर रखा गया है। माता-पिता के आने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें