फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Rajasthan: ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, युवक की मौत, युवती बची, दो महीने पहले हुई थी प्रेमिका की शादी

Tue, 16 May 2023 01:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक प्रेमी जोड़ा ट्रेन के आगे कूट गया, घटना में विवाहित प्रेमिका बच गई, लेकिन उसके प्रेमी युवक की मौत हो गई। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फाइल फाेटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने का मन बनाया और ट्रेन के आगे कूद गए। घटना में विवाहित युवती के प्रेमी की मौत हो गई, जबकि वह खुद गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवती का नाम हेमा वैष्णव है। वह गांव खेरिया सरवाड़ की रहने वाली। प्रेमिका हेमा की शादी दो महीने पहले किसी अन्य युवक के साथ हो गई थी। जिसके बाद से प्रेमी जोड़ा काफी परेशान था। युवती हेमा अपने प्रेमी ओम प्रकाश रेगर के साथ रहना चाहती थी, लेकिन उसके घरवालों ने उसकी मर्जी के बिना शादी कर दी थी। इससे तंग आकर दोनों ने खुदकुशी करने का प्लान बनाया। एक दिन पहले रात आठ बजे दोनों मोटरसाइकिल पर घर से निकल गए थे। इसके बाद वे एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। लेकिन, प्रेमिका  हेमा बच गई और उसके प्रेमी ओम प्रकाश की मौत हो गई।  

इधर, दोनों के लापता होने की सूचना उनके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने ओम प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। हेमा का गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।


पुलिस ने बाताया कि प्रेमी जोड़े ने सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब आदर्श नगर रेलवे ट्रैक से गुजर रही इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगाई थी। उनके परिजनों को सूचना दे गई है। मामले की जांच भी की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें