फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandsaur Accident : सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे उज्जैन के तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Tue, 16 May 2023 12:12 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर/ उज्जैन

सार

Mandsaur Accident News: उज्जैन के तीन युवकों की मंदसौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि एक साथी गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उज्जैन से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में स्थित सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में मृत तीनों युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के तीन युवकों की मंदसौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों युवक राजस्थान के सांवरिया सेठ के दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार महू नीमच फोरलेन पर सोमवार देर रात एक तेज़ रफ्तार कार ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे गम्भीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार सवार चारों युवक उज्जैन से राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया जी धाम दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। सभी लोग उज्जैन के रहने वाले हैं। वायडी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक ने बताया कि हादसे की सूचना रात करीब 1:30 बजे मिली। घटना स्थल पहुंचकर कार में फंसे तीन शवों को निकाला गया। वहीं गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान ऋतिक गेरिया, रजनीश, संजय सिंह उर्फ अजय सिंह, विजय सिंह चौहान निवासी उज्जैन के रूप में हुई है। इनका एक साथी लकी धाकड़ घायल है, जिसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर घायल के परिजन मंदसौर पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंपे गए। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।



खड़े ट्राले से टकराई कार 
बताया जा रहा है कि सोमवार रात उज्जैन के मक्सी रोड निवासी चार युवक कार से राजस्थान के सांवरिया सेठ के दर्शन करने निकले थे। देर रात मंदसौर में खड़े ट्राले से उनकी कार टकरा गई,  जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर घायल को इंदौर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें