राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के तीन दिन बाद एक पत्नी ने अपने पति को अपने सात साल पुराने अफेयर के बारे में बता दिया। इतना ही नहीं, पत्नी के प्रेमी ने भी पति को धमकी दी कि वह उसकी प्रेमिका को जल्द से जल्द उसके पास भिजवा दे, नहीं तो उसकी खैर नहीं। अब पीड़ित पति थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार मामला शहर के मुरलीपुरा थाना का है। थाना इलाके के सिंधु नगर मुरलीपुरा में रहने वाले विजय ने थाने में केस दर्ज कराया। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि बीती 7 दिसंबर को टीना नाम की युवती के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के तीन दिन बाद 10 दिसंबर को टीना ने उसे अपने अफेयर के बारे में बताया। टीना ने विजय से कहा कि वह एक लड़के से प्यार करती है। सात साल से उसके साथ उसका प्रेम संबंध है।
इसके बाद विजय के पास उसकी पत्नी के प्रेमी गगन का भी कॉल आया। उसने विजय को धमकी देते हुए कहा कि वह टीना के साथ रिलेशनशिप में है। वह मेरी पत्नी है, जल्द से जल्द उसे मेरे पास भिजवा दो। अगर, ऐसा नहीं किया तो वह कुछ भी कर सकता है। टीना के बिना वह नहीं रह सकता। पीड़ित विजय ने बताया कि आरोपी के ने उससे कहा कि उसके पास कट्टा भी है, तुम्हारे साथ मैं कुछ भी कर सकता हूं। विजय का कहना है गगन ने घर आकर उसकी मां को भी यही धमकी दी थी।
इसके विजय ने अपने अपनी ससुराल फोन कर टीना के पिता को बुलाया। इस दौरान भी टीना ने अपने पिता के सामने कहा कि वह गगन को पसंद करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद उसके पिता टीना को अपने साथ ले गए। पति विजय ने पुलिस से कहा कि अगर टीना उसके साथ नहीं रहना चाहती तो उसे कोई समस्या नहीं है। वह अपने प्रेमी गगन के साथ रहना चाहती है तो वह जा सकती है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गगन का कहना है कि वह टीना से प्यार करता है। यह बात टीना के पिता को पहले से पता थी। इससे पहले भी वह टीना की सगाई तुड़वा चुका है। वह टीना से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पिता तैयार नहीं हुए। इसमें पूरी गलती उसके पापा की है।