फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गंग नहर में आ रहे दूषित पानी को रोकने की मांग को लेकर वकीलों ने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

Thu, 21 Apr 2022 08:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर

सार

बार संघ के अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई ने कहा कि एडीएम सिटी का रवैया हमेशा ही अहंकार पूर्ण रहा है। उन्होंने वकील समुदाय के साथ अभद्रता भी की है। इससे नाराज होकर उनका पुतला दहन किया गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गंगानगर में गुरुवार को जिला न्यायालय के वकीलों ने एडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन ग नहर में आ रहे गंदे पानी को लेकर किया गया। सैकड़ों की तादाद में वकीलों ने नहर में आ रहे गंदे पानी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान हंगामे के हालात भी बने।  

विज्ञापन


दरअसल, वकील समुदाय के लोग जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने गए थे, लेकिन वह नहीं मिले। ऐसे में सभी एडीएम को ज्ञापन देने गए, इस दौरान एडीएम सिटी ने सिर्फ पांच लोगों को ही अंदर आने को कहा। इस बात पर वकील समुदाय नाराज हो गया और नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वकील एडीएम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठ गए। नाराज वकीलों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने एडीएम का पुतला भी दहन किया। 

बार संघ के अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई ने कहा कि एडीएम सिटी का रवैया हमेशा ही अहंकार पूर्ण रहा है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे वकील समुदाय द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार गंगनहर में प्रदूषित पानी को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देना था। जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में एडीएम को ज्ञापन लेना था। वकीलों ने एडीएम सिटी से बाहर आकर ज्ञापन लेने के लिए कहा तो उन्होंने अहंकार पूर्वक सिर्फ 5 लोगों को ज्ञापन देने के लिए आने को कहा। साथ ही वकील समुदाय के साथ अभद्रता भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें