फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: सड़क किनारे बैठे बच्चे की अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर लगकर मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम किया

Wed, 20 Mar 2024 07:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

राजस्थान के करौली जिले में अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में घायल आठ साल के बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली में अनियंत्रित बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने करौली-सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 भद्रावती नदी आमन का पुरा के पास जाम लगा दिया, जिससे हाइवे पर दोनों और वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


सूचना पर करौली कोतवाली, यातायात पुलिस और डीएसपी अनुज शुभम मौके पर पहुंचे तथा समझाइश की। करीब एक घंटे बाद समझाइश पर जाम हटा और यातायात सुचारु हो सका। मृतक का शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया है, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बोलेरो चालक की तलाश कर रही है।

करौली डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि करौली-सरमथुरा मार्ग स्थित एनएच-23 पर भद्रावती नदी पुल के पास सड़क के किनारे बॉस पुत्र रामकेश उम्र आठ साल बैठा हुआ था। इस दौरान सरमथुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बालक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बालक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की। इस दौरान परिजन आर्थिक सहायता और बोलेरो चालक की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उचित सरकारी सहायता और बोलेरो चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। आश्वासन के बाद परिजन जाम हटाने पर सहमत हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें