फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli : स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार, 6.58 ग्राम स्मैक समेत मोटर साइकिल और मोबाइल जब्त

Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

जिले की लांगरा थाना पुलिस ने स्मैक सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 6.58 ग्राम स्मैक समेत एक मोटर साइकिल और मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में स्मैक की सप्लाई करने के आरोप में लांगरा थाना पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 6.58 ग्राम स्मैक, एक बिना नंबर की मोटर बाइक, 500 रुपये और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी भूरसिंह निवासी गढ़ी का गांव से स्मैक की सप्लाई को लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी के तार बारां, झालावाड़ जिले के स्मैक तस्करों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लांगरा थाना अधिकारी बासुदेव बसवाल ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान करौली की तरफ से आती हुई एक मोटर बाइक पुलिस जाप्ता देख कर वापस मुड़ने लगी और हड़बड़ी में फिसलकर रोड पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी करके आरोपी को रोककर उससे पूछताछ की। आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी जेब से मोबाइल फोन, 500 रुपये एवं सफेद रंग की पारदर्शी पॉलीथिन की थैली में स्मैक निकली। 

आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो इकलेरा के पास से 10 ग्राम स्मैक खरीदकर लाया था, जिसके लिए  48000 हजार रुपये नकद दिए थे, जिसमें से कुछ स्वयं ने पी और कुछ को करौली में बेच दिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें