फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की बांध में डूबने से मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 02 Jul 2023 08:19 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में जन्मदिन की खुशियों को यादगार बनाने के लिए बांध पर पिकनिक मनाने गए दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी जान पर भारी पड़ गई। दो दोस्तों की बांध में तैरने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बांध में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए करौली के मामचारी बांध पर नहाने गए दो दोस्तों की बांध में डूबने से मौत हो गई। थानाधिकारी ओमेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, मामचारी बांध पर कुछ युवक जन्मदिन की पिकनिक पार्टी मनाने के लिए आए हुए थे।  पार्टी के दौरान बांध में नहाते समय दो युवक बांध के गहरे पानी में डूब गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मामचारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बांध में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकलवाया। उनकी पहचान रिंकू उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र मुरारी मीना उम्र 22 साल, निवासी चैनपुर का पुरा और संजय पुत्र मुंशी मीणा उम्र 25 साल निवासी चैनपुर का पुरा के रूप में हुई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। रिंकू का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ बांध पर पिकनिक मनाने गया था।

सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों युवकों के शव को पुलिस की मदद से राजकीय जिला चिकित्सालय करौली मोर्चरी में पहुंचाया। पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने बताया कि रिंकू का जन्मदिन था और वह अपने दोस्तों के साथ मामचारी बांध पर पिकनिक मनाने के लिए आया हुआ था। जन्मदिन की खुशियां मौत में बदलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है। मामचारी थाना पुलिस ने परिजनों की मृग प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें