दौसा में आलूदा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार के साथ हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस थाना पापड़दा ने मुख्य आरोपी सहित दो मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद हो गया है।
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर अरविंद कुमार आरपीएस, सीओ लालसोट के सुपरविजन में श्यामलाल उप निरीक्षक, थानाधिकारी थाना पापड़दा के नेतृत्व में चाकूबाजी की घटना में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो मुलजिमों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। 29 जून 2023 को आलूदा पेट्रोल पंप के पास सीताराम मीना निवासी बालावास, जो आलूदा पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर पापड़दा आ रहा था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सीताराम मीना पुत्र कजोडमल मीना निवासी ढाणी भक्तों की तन बालावास को जान से खत्म करने के नीयत से गले पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद आरोपी घायल को घटना स्थल पटककर फरार हो गए। घायल को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी पापड़दा में भर्ती करवाया। जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट और घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम बनाई गई।
गठित टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और सूचना इकट्ठा कर तकनीकी सहायता और मुखबिर के माध्यम से इनपुट जुटाकर घटना के मुख्य आरोपियों की तलाश अजबगढ़, भानगढ़ के जंगलों में की। इस पर मुख्य आरोपी बनवारी लाल मीना और सह आरोपी अंकुश उर्फ गोलू मीना को त्वरित कार्रवाई करके गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी...
बनवारी लाल मीना पुत्र हजारीलाल मीना उर्फ लौहडीराम मीनाजाति मीना उम्र 21 साल निवासी डागोलाई पुलिस थाना पापडदा जिला दौसा। अंकुश उर्फ गोलू पुत्र अंगद मीना जाति मीना उम्र 20 साल निवासी डागोलाई पुलिस थाना पापड़दा जिला दौसा। मुलजिम संख्या 2 अंकुश उर्फ गोलू मीना के खिलाफ पुलिस थाना नागंल राजावतान में 215/2022 स्कूल से कैमरा चोरी और पुलिस थाना पापड़दा में 19/2023 मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण दर्ज हैं।
कार्रवाई में श्यामलाल उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना पापड़दा, घासीलाल एसएचओ पुलिस थाना सैथल जिला दौसा, हरीराम ASI पुलिस थाना पापड़दा, बाबूलाल हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना पापड़दा, प्रेम नारायण हेड कांस्टेबल, साइबर सेल, महेश कुमार कांस्टेबल, पुलिस थाना पापड़दा जिला, गोपीचंद्र कांस्टेबल और पुलिस थाना सैथल जिला दौसा शामिल रहा।