फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: खरगे का मोदी सरकार पर हमला; बोले- जो अच्छा काम कर रहा, उसे परेशान किया जा रहा है

Mon, 06 Nov 2023 05:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

Rajasthan Election: सीएम अशोक गहलोत की नामांकन सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स इनका प्रचार करने वाले हैं। मोदी सरकार ने मोदी सरकार ने नौकरियां छीनने का काम किया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार ने नौकरियां छीनने का काम किया है। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स इनका प्रचार करने वाले हैं।

विज्ञापन




खरगे ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत का स्वभाव पानी जैसा है। पानी का रंग क्या होता है? नीला मिलाओ, नीला होता है। गहलोत पानी की तरह सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया।

जो अच्छा काम कर रहा है उन्हें परेशान किया जा रहा है
खरगे ने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार हमारे नेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। जो देश में अच्छा काम कर रहा है उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंद लोग कांग्रेस पार्टी और देश का भला नहीं चाहते। खरगे बोले कि आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए काम किया। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश में लोकतंत्र की बुनियाद डाली।
विज्ञापन


मोदी सरकार ईडी-इनकम टैक्स लाई
खरगे ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार देश में कुछ नया नहीं लाई। उन्होंने कहा कि ये सरकार के नाम पर सिर्फ ईडी और इनकम टैक्स लेकर आई है।

कालाधन और नौकरी पर किया तंज, बोले दिया नहीं छीन लिया
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2014 में मोदी जब सत्ता में आए थे तो उन्होंने कहा था कि देश के बाहर जो कालाधन है वह देश में लाकर लोगों के खातें में 15-15 लाख रुपये डालेंगे, फिर क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि वे लोग दो करोड़ नौकरियों की बात करते हैं, लेकिन दिया किसी को नहीं उल्टा छीन लिया।

गहलोत दस बार चुनकर आए, जयपुर जितना जोधपुर का विकास किया
खरगे ने कहा कि गहलोत पांच बार सांसद तो पांच बार विधायक बने। एक आदमी का दस बार चुनकर आना बड़ी बात होती है। इससे उनकी लोकप्रियता दिखती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जयपुर जितना ही जोधपुर में विकास करवा दिया है। हालांकि इस बीच उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका यह मतलब नहीं है कि आप ये बोल दें कि जोधपुर को ही राजधानी बना देनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें