फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आसाराम के समर्थकों ने जोधपुर हाईकोर्ट में वकील को पीटा, सही तरीके से पैरवी नहीं करने का आरोप

Thu, 18 Jan 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान हाईकोर्ट के नए परिसर में आसाराम के समर्थकों ने उनके वकील विजय साहनी के साथ मारपीट की। आसाराम की पैरवी करने के लिए विजय साहनी दिल्ली से आए थे। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने आसाराम के समर्थकों को पकड़ा और पुलिस को सुपुर्द किया।
विज्ञापन
आसाराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसाराम एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा है। आसाराम के समर्थकों ने गुरुवार को एक वकील को पीट दिया। वकील आसाराम केस की पैरवी करने आए थे।वकील के साथ अचानक हुई मारपीट से हाईकोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई थी।

विज्ञापन


बता दें, आसाराम के स्वास्थ्य कारणों को लेकर एक पिटीशन दायर की गई थी। आसाराम की याचिका पर 18 जनवरी को जोधपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी। आसाराम केस की पैरवी करने दिल्ली से वकील विजय साहनी आए थे। इसी दौरान वकील विजय साहनी के साथ आसाराम के समर्थकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। वकील की पिटाई को देखकर राजस्थान हाईकोर्ट के अन्य वकील और आसाराम के समर्थक आपस में भिड़ गए।

वकील के साथ मारपीट करने वाले आसाराम के समर्थक को वकीलों ने पकड़ लिया और उन्हें कुड़ी पुलिस थाने के हवाले किया। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के कुड़ी भगतासनी पुलिस स्टेशन के थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया, राजस्थान हाईकोर्ट के परिसर में आसाराम समर्थक और वकील में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। आसाराम के वकील की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कराया गया है। आसाराम के दो समर्थकों कोटा निवासी डॉक्टर कपिल भोला को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वकील ने क्या कहा?
आसाराम के मामले में पैरोकारी करने वाले वकील विजय साहनी के मुताबिक, मैं लगातार इस मामले में पैरवी कर रहा हूं। आज उनके स्वास्थ्य को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई थी, जिसकी पैरवी के लिए पहुंचा था। इस दौरान कुछ लोगों ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की। हाईकोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने बीच बचाव कर मुझे उन लोगों से बचाया। इनमें से दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आसाराम के समर्थकों का मानना है कि उनके मामले में सही तरीके से पैरवी नहीं हुई, जिसके कारण आसाराम जेल के अंदर है और उन्हें जमानत नहीं मिल पा रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें