केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि एक ओर जहां राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रहा है। ऐसे में इससे पवन काम कोई और हो नहीं सकता। शेखावत बुधवार सुबह कार सेवा में शहीद हुए स्वर्गीय महेंद्रनाथ अरोड़ा की स्मृति में बनाए गए चौराहे पर पहुंचे।
बता दें यहां उन्होंने संपूर्ण चौराहे की स्वच्छता को लेकर साफ-सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राममंदिर प्रतिष्ठा से पहले देश में स्वच्छता को लेकर किए गए आह्वान के फलस्वरूप भारतीय जनता पार्टी के नेता इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने भी हाथ में झाड़ू पकड़ दिवंगत प्रोफेसर महेंद्रनाथ अरोड़ा के चौराहे को साफ किया है। कार सेवक के रूप में महेंद्रनाथ अरोड़ा ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था।
साफ-सफाई के बाद प्रो. अरोड़ा को श्रद्धांजलि के सुमन अर्पित किए। जोधपुर दक्षिण से महापौर वनिता सेठ, भाजपा जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमावत, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्षद इस दौरान मौजूद रहे।