फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शर्मसार ! शारीरिक शिक्षक ने छात्राओं का किया यौन शोषण, पाली से पुलिस ने दबोचा

Wed, 07 Sep 2022 10:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोपी शिक्षक पर छह छात्राओं से यौन शोषण करने का आरोप है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार सिम बदल रहा था। 
विज्ञापन
आरोपी शारीरिक शिक्षक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में छात्र और शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। शारीरिक शिक्षक ने छह छात्राओं का यौन शोषण किया था। पुलिस ने आरोपी पीटीआई को पाली से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

छात्राओं की शिकायत पर केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर ने मामले की जांच करवाई। जिसमें आरोपी शिक्षक दोषी पाया गया। उसके बाद जयपुर से रातानाड़ा थाने को पत्र लिखकर उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। आरोपी नरेंद्र गहलोत को पता चल गया था कि पुलिस उसके पीछे है, उसे सोमवार को पाली विद्यालय में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी थी लेकिन वह नहीं गया।  


पुलिस से बचने के लिए आरोपी पीटीआई बार-बार अपने फोन की सिम बदल रहा था। जिससे पुलिस को चकमा दे सके। मंगलवार को भी अपना फोन घर पर छोड़ कर गया था लेकिन पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को जब वह पाली स्थित विद्यालय पहुंचा तो टीम के सदस्य सादे वस्त्र में मौजूद थे। स्कूल से उसकी पुष्टि होते ही उसे दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें