फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: प्रताप नगर में कायलाना रोड पर बस ने अधेड़ को कुचला, गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Tue, 22 Aug 2023 04:21 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

राजस्थान के जोधपुर में एक निजी बस ने अधेड़ को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगाया। इसको लेकर लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे है। 
विज्ञापन
मृत व्यक्ति के शव को लेकर लोगों ने सड़क पर जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर के प्रताप नगर स्थित कायलाना रोड पर आज एक निजी बस ने पैदल चल रहे अधेड़ को कुचल डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद मौके पर  पहुंची पुलिस ने मामला शांत करने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोग बस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर अड़े रहे और शव को उठाने से इनकार कर दिया। फिलहाल इस मामले को लेकर कोई भी सहमति नहीं बन पाई है। लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार आज सुबह एक अधेड़ पैदल कायलाना सर्कल की तरफ से आ रहा था, इसी दौरान एक निजी ट्रेवल की बस उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग वहां एकत्रित हुए। उन्होंने बॉडी सड़क पर रखकर धरना देना शुरू कर दिया । लोगों ने आरोप लगाया कि रहवासी क्षेत्र में इस तरह से भारी वाहनों का आवाजाही बंद की जाए । साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पहले भी इस तरह से की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन इसकी रोकथाम को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं । फिलहाल पुलिस समझाइश में लगी हुई है और अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें