फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 10 लाख की चोरी के मामले में आरोपी को नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, फैंसी स्टोर में चोरी करके भागा था

Sun, 10 Mar 2024 11:27 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: सात दिन पहले रोडवेज बस स्टैंड के पास फैंसी स्टोर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी का नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झुंझुनू में सात दिन पहले रोडवेज बस स्टैंड के पास फैंसी स्टोर में हुई 10 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने बिहार के अठमुहान निवासी रियाज अंसारी को नेपाल बॉर्डर से पकड़ लिया है। इस संबंध में बागड़ थाना क्षेत्र के मकर निवासी रफीक ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया था।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया था कि झुंझुनू शहर में एक और दो नंबर रोड के बीच शारदा हॉस्पिटल के पास उसकी फैंसी स्टोर की दुकान है। 1 मार्च की रात को दुकान बंद करके जाने के बाद सुबह जब वापस आया तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और गल्ले के ताले टूटे हुए थे। साथ ही गल्ले मे रखें 10 लाख रुपये भी गायब थे।

कोतवाल पवन कुमार चौबे ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया था। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए टीम ने बिहार पहुंचकर नेपाल बॉर्डर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें