फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 20 वांछित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, अपराधियों को फॉलो करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 Mar 2024 11:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: जिले की सिंघाना पुलिस ने कल देर शाम कार्रवाई करते हुए 20 बदमाशों को हिरासत में लिया है। वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
20 वांछित अपराधी पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देर शाम सिंघाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 20 बदमाशों को हिरासत में लिया है और तथा सात अन्य को पाबंद किया है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो ना करें अन्यथा अपराधियों को फॉलो करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


थानाधिकारी कैलाशचंद्र यादव ने बताया कि एसपी राजश्री राज वर्मा के निर्देश पर आपराधिक प्रवृत्ति के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष ऑपरेशन चलाकर थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके 20 बदमाशों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें