फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Attack: आतंकी हमले में राजस्थान का एक और जवान शहीद, 10 दिन वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी मौत से जंग

Sun, 21 Aug 2022 04:42 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजौरी आतंकी हमले में पहले ही झुंझुनू के राजेंद्र प्रसाद भांबू शहीद हो गए थे। अब सतपाल सिंह का भी निधन हो गया। जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को गांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
शहीद सतपाल सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में दस दिन पहले सेना के शिविर पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल हवलदार सतपाल सिंह ने उधमपुर अस्पताल में रविवार सुबह आखिरी सांस ली। वो राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले थे। इसी हमले में झुंझुनू के ही राजेंद्र प्रसाद भांबू पहले ही शहीद हो गए थे।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जेतपुरा गांव के हवलदार सतपाल सिंह के सिर और कमर में गोली लगी थी। घायल सतपाल सिंह को उधमपुर आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे तीन जुलाई को ही डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। सतपाल सिंह के शहीद होने की सूचना मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई है। शहीद का पार्थिव शरीर सोमवार शाम तक उनके गांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


पिता ने भी सेना में दी थी सेवा
सतपाल सिंह साल 2002 में सेना में भर्ती हुए थे। इनके पिता ने भी सेना में सेवा दी थी। सतपाल सिंह के बड़े भाई राजेश भी राजरिफ में कार्यरत हैं। छोटा भाई कुलदीप बुहाना में एडवोकेट है। इनकी पत्नी विंतोष देवी गृहणी है। शहीद का एक 13 साल का बेटा शांतु और 15 साल की बेटी प्रीत है।

विज्ञापन


राजौरी में हुआ था हमला
बता दें कि सतपाल सिंह 10 दिन पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के परगल में आतंकियों के हमले में घायल हुए थे। हमले में तीन जवान पहले ही शहीद हो गए थे। चार घंटे तक चली गोलीबारी के बाद दो आतंकवादी मारे गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें