फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजय माकन और केसी वेणुगोपाल कल आएंगे जयपुर, मंत्री-विधायकों के साथ करेंगे बैठक

Sun, 21 Aug 2022 02:59 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

माकन और वेणुगोपाल के दौरे से चर्चा तेज हो गई है कि राजस्थान से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव एआईसीसी भेजा जाएगा। वहीं दोनों राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन
अजय माकन और केसी वेणुगोपाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी अजय माकन और महासचिव केसी वेणुगोपाल सोमवार को जयपुर दौरे पर रहेंगे। जयपुर में कल कांग्रेस की अहम बैठक प्रस्तावित है। दोनों नेता कांग्रेस मुख्यालय में मंत्रियों, विधायकों, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार सुबह 11 बजे बैठक होगी। बैठक के दौरान प्रदेश के कई अहम मसलों पर विचार-विमर्श होगा। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि दोनों राजस्थान में राजनीतिक नियुक्तियों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दौरे पर जयपुर आ रहे हैं। एक ओर चर्चा यह भी है कि राजस्थान से एक बार फिर पार्टी की ओर से राहुल गांधी की ताजपोशी का प्रस्ताव एआईसीसी को भेजा जाएगा। 


वहीं राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत और सचिन पायलट का मनमुटाव फिर से खुलकर सामने आने लगा है। कुछ दिनों पहले ही गहलोत ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ नेता मान सम्मान के नाम पर कार्यकर्ताओं को भड़काते हैं। सचिन पायलट भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने जालौर में दलित छात्र की मौत पर कहा कि गहलोत सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती है। माना जा रहा कि पार्टी के नेताओं के बीच खींचतान और आगमी चुनाव की रणनीति पर भी माकन और वेणुगोपाल बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें