फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जैसलमेर एयरपोर्ट पर कल से नहीं मिलेगी इंडिगो की कोई फ्लाइट; आज चार शहरों के लिए भरी अंतिम उड़ान

Wed, 13 Mar 2024 10:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer News: सिविल एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद के लिए चल रही रेगुलर हवाई सेवाएं बुधवार से बंद हो गई हैं। वहीं, जैसलमेर के पर्यटन बिजनेस से जुड़े मयंक भाटिया ने बताया कि लगातार चल रही हवाई सेवाओं के अब बंद होने से पर्यटन को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
जैसलमेर एयरपोर्ट पर कल से नहीं मिलेगी इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजालाा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर एयरपोर्ट पर गुरुवार से इंडिगो की हवाई सेवाएं खत्म हो जाएंगी। बुधवार को चार शहरों से अंतिम फ्लाइट जैसलमेर से उड़ी। कल से हवाई अड्डे पर कोई भी रेगुलर फ्लाइट नहीं आएगी। हवाई सेवाओं का पांच महीने का विंटर शेड्यूल बुधवार से समाप्त हो गया। सिविल एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद के लिए चल रही रेगुलर हवाई सेवाएं बुधवार से बंद हो गई हैं। गुरुवार से जैसलमेर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट नहीं आएगी।

विज्ञापन

 
प्रमोद मीणा ने बताया कि 12 अक्टूबर से दिल्ली और 29 अक्टूबर से मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद के लिए इंडिगो ने विंटर शेड्यूल के तहत अपनी हवाई सेवाएं शुरू की थी। पांच महीने हवाई सेवाओं के चलने के बाद गुरुवार 14 अक्टूबर से अब कोई भी हवाई सेवाएं जारी नहीं रहेंगी।
 
12 अक्टूबर से शुरू हुई थी फ्लाइट
जैसलमेर में 12 अक्टूबर 2023 से हवाई सेवाओं का आगाज हुआ था। दिल्ली से जैसलमेर के लिए इंडिगो हवाई कंपनी की पहली फ्लाइट शुरू हुई थी। इसके बाद 29 अक्तूबर से भारत के तीन अन्य शहर मुंबई, अहमदाबाद और जयपुर भी जैसलमेर से जुड़ गए थे। इसके बाद स्पाइस जेट ने भी अपनी हवाई सेवाएं शुरू कर दी थी। मगर स्पाइस जेट ने 31 जनवरी को अपनी हवाई सेवाएं बंद कर दी थी। मगर इंडिगो ने अपनी चार शहरों के लिए हवाई सेवाओं को लगातार रखा था। अब कंपनी का विंटर शेड्यूल 13 मार्च तक ही था। आज जैसलमेर एयरपोर्ट पर 4 शहरों से अंतिम हवाई सेवाएं चली। गुरुवार से हवाई सेवाओं का संचालन अब एयरपोर्ट पर नहीं होगा।
विज्ञापन

 
पर्यटन को होगा नुकसान
जैसलमेर के पर्यटन बिजनेस से जुड़े मयंक भाटिया ने बताया कि लगातार चल रही हवाई सेवाओं के अब बंद होने से पर्यटन को काफी नुकसान होगा। होली का त्योहार आने वाला है। इस दिन कई सैलानी जैसलमेर में होली खेलने आते हैं। ऐसे में हवाई सेवाएं नहीं होने से होटल और रिसॉर्ट वालों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी काफी नुकसान होगा। मयंक भाटिया ने बताया कि जैसलमेर में लगातार हवाई सेवाओं का संचालन होना चाहिए। ताकि सैलानी आराम से जैसलमेर आ सकें। गर्मियों में भी कई सैलानी जैसलमेर आते हैं। मगर अब हवाई सेवाओं के बंद हो जाने से पर्यटन बिजनेस को काफी नुकसान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें