फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान,अब तक 32911 गांवों में कार्यक्रम आयोजित

Sat, 30 Sep 2023 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इसमें द्वितीय चरण के तहत अब तक 32 हजार 911 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र संगठन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश अभियान का द्वितीय चरण राजस्थान के 32,911 ग्रामों में एक सितंबर से 28 सितंबर तक आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत कलश यात्रा निकाली गई और सात लाख 56 हज़ार 841 परिवारों ने प्रभात फेरी में भाग लिया।

विज्ञापन


नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 22 से 28 सितंबर तक इस अभियान के तहत राज्य के 32 ज़िलों के 263 ब्लॉक्स की 2179 ग्राम पंचायतों और 7434 गांवों में गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 1,25,350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर से अमृत कलश में मिट्टी या चावल एकत्रित किए गए। इसके साथ ही लोगों को पंच प्रण की प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों सहित सरकारी प्रधानाचार्यों, भूतपूर्व सैनिकों, ज़िला युवा अधिकारियों और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत एक से 13 अक्टूबर, 2023 तक ब्लॉक स्तर पर निबंध लेखन गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान गांवों के सभी घरों से मिट्टी या चावल युक्त अमृत कलश को एक चिह्नित स्थान पर एक बड़े कलश में डालकर उत्सव के रूप में मिलाया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर पर वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। 22 से 27 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक राज्य की राजधानी में राज्य के सभी ब्लॉक्स से अमृत कलश को एक निश्चित स्थान पर ले लाया जाएगा और एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 28 से 30 अक्टूबर, 2023 तक राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 30 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें