फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan LS Election: राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को मतदान, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग

Sat, 16 Mar 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होगा। 12 सीटों के लिए पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और 13 सीटों के लिए दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। इस खबर के जरिए आप जान लें कि आपके शहर में मतदान किस तारीख को होगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव सात चरणों में होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि देश में आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से एक जून 2024 के बीच सात चरणों में संपन्न होंगे। वोटों की गिनती चार जून को होगी। 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

विज्ञापन




राजस्थान की सभी 25 सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे। 12 सीटों के लिए पहला चरण 19 अप्रैल को होगा और 13 सीटों के लिए दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट चार जून को घोषित किया जाएगा।

जानिए राजस्थान में किस सीट पर कब होंगे लोकसभा चुनाव
पहला चरण 19 अप्रैल को...

  • गंगानगर लोकसभा सीट
  • बीकानेर लोकसभा सीट
  • चूरू लोकसभा सीट
  • झुंझुनूं लोकसभा सीट
  • सीकर लोकसभा सीट
  • जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट
  • जयपुर लोकसभा सीट
  • अलवर लोकसभा सीट
  • भरतपुर लोकसभा सीट
  • करौली-धौलपुर लोकसभा सीट
  • दौसा लोकसभा सीट
  • नागौर लोकसभा सीट

विज्ञापन

दूसरा चरण 26 अप्रैल को...

  • टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट
  • अजमेर लोकसभा सीट
  • पाली लोकसभा सीट
  • जोधपुर लोकसभा सीट
  • बाड़मेर लोकसभा सीट
  • जालौर लोकसभा सीट
  • उदयपुर लोकसभा सीट
  • बांसवाड़ा लोकसभा सीट
  • चितौड़गढ़ लोकसभा सीट
  • राजसमंद लोकसभा सीट
  • भीलवाड़ा लोकसभा सीट
  • कोटा लोकसभा सीट
  • झालावाड़-बारां लोकसभा सीट

5.32 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने किया पंजीकरण
आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राजस्थान में कुल 5.32 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 15 लाख पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, इस बार महिला मतदाताओं के पंजीकरण का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में अधिक रहा है, जो लोकतंत्र को आकार देने में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 2019 से अब तक 22.54 लाख से अधिक महिला मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया है। पुरुष मतदाताओं के पंजीकरण में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि की तुलना में यह 9.7 प्रतिशत की वृद्धि है।

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटे
गुप्ता ने कहा कि 2019 के बाद से मतदान करने वाले दिव्यांग लोगों की संख्या में 31.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। घर-घर जाकर गहन सत्यापन किया गया है और मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। साल 2023 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनावों के बाद से पंजीकरण की अंतिम तिमाही के दौरान मृत्यु, डुप्लीकेट नाम, स्थानांतरित या अनुपस्थित मतदाताओं के कारण 2,65,707 मतदाताओं का नाम हटा दिया गया।

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019 में कैसा था
साल 2019 में राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। राजस्थान में पहले चरण का चुनाव 29 अप्रैल 2019 को आयोजित किया गया था और दूसरे चरण का चुनाव छह मई 2019 को किया गया था। राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम 23 मई को घोषित किए गए।

विज्ञापन


राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019 पहला चरण (29 अप्रैल 2019)
टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां।

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2019 दूसरा चरण (छह मई 2019)
गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर सिटी, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें