जयपुर में लोकसभा चुनावों की तारीख सामने आ गई। इस बार 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतगणना चार जून को होगी।
बता दें कि शनिवार को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया गया है। जयपुर में शेड्यूल के मुताबिक, 19 अप्रैल यानी पहले चरण में वोटिंग होगी। 20 मार्च से नामांकन भरे जाना शुरू हो जाएंगे तो 17 मार्च तक नॉमिनेशन भरे जाने हैं। नाम वापसी के लिए 30 मार्च का दिन तय है।
वहीं, मतदान 19 अप्रैल को होगा तो मतगणना चार जून को संपन्न होगी। जयपुर में बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। बता दें कि 2019 के चुनावों में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे।