कनाडा के विन्निपेग में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक वर्ल्ड पुलिस एण्ड फायर गेम्स 2023 का आयोजन होगा। इसमें राजस्थान पुलिस के 11 खिलाड़ी प्रतिभा दिखाते नजर आएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को विदेश जाने की अनुमति दी है। सीएम गहलोत ने हवाई यात्रा और यात्रा भत्ता के लिए 43 लाख रुपये की भी स्वीकृति देकर खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया है। यह राशि पुलिस विभाग के पुलिस क्रीड़ा कोष से वहन की जाएगी। अखिल भारतीय पुलिस की विभिन्न टीमों में राजस्थान पुलिस के 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।