फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: सांसद हनुमान बेनीवाल जयपुर में भरेंगे हुंकार; छात्रसंघ चुनाव बहाली की लड़ाई में बुलंद करेंगे आवाज

Thu, 14 Sep 2023 11:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने तथा बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर छात्र अधिकार युवा हुंकार महारैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली को हनुमान बेनीवाल संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर सांसद और आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल गुरुवार को जयपुर में हुंकार भरेंगे। बेनीवाल के नेतृत्व में आरएलपी राजस्थान में छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने तथा बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर छात्र अधिकार युवा हुंकार महारैली आयोजित कर रही है।

विज्ञापन


आरएलपी ने जयपुर के विद्याधर नगर में छात्र अधिकार युवा हुंकार महारैली आयोजित की जा रही है। बेनीवाल के नेतृत्व में रैली सुबह 11 बजे शुरू की जाएगी, जिसमें प्रदेशभर से छात्र और युवा पहुंचेंगे। बेनीवाल ने छात्रसंघ शक्ति को बचाने के लिए जयपुर में रहने वाले युवाओं और छात्रों से रैली में पहुंचने का आह्वान किया है। बेनीवाल ने कहा कि हमारे पास संसाधनों की कमी है, ऐसे में युवा और छात्र खुद के साधनों के साथ ट्रेन बसों से आएं। बेनीवाल ने कहा कि गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बंद किए और केंद्र की सेमस्टर नीति की बात कर रहे हैं, लेकिन डीयू में चुनाव हैं। 

कांग्रेस राजस्थान में हार रही है और बीजेपी से हाथ मिलकार दोनों के छात्रसंगठनों ने चुनाव पर रोक लगाने में अग्रणी भूमिका निभाई। निश्चित रूप से सरकार को झुकना पड़ेगा। बीजेपी सरकार बनाने के लिए काम कर रही है। वहीं, कांग्रेस रिपीट करने की कोशिश में है। दोनों ने नए नौजवानों को नेता बनने से रोका है। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करते हैं। कई बडे़ आंदोलन में छात्रसंघ से निकले नेताओं ने काम किए। छात्र संगठन तो नहीं है छात्र किसान नौजवानों की पार्टी है तमाम पार्टियां पूर्व अध्यक्ष पदाधिकारी मिलकर आंदोलन करें सब पीछे खिसक गए। हमें आंदोलन करना पड़ा। इस लड़ाई में छात्र संघ चुनाव बेरोजगार युवाओं की बात करेगा भविष्य उज्ज्वल हो गए।
विज्ञापन


बेनीवाल ने दावा किया कि राजधानी जयपुर में कल एक लाख से अधिक छात्र और युवा अपने हक और अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने के लिए एकत्रित होगा। सांसद बेनीवाल ने कोचिंग संस्थानों के दबाव में हो रही आत्महत्याओं का जिक्र करते हुए कहा की ऐसे कोचिंग संस्थानों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। सांसद ने राजस्थान की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेदार बताया।
 
अपने ससुराल वालों को जेल जाने से बचाने के लिए मिर्धा ने थामा भाजपा का दामन
सांसद बेनीवाल ने पत्रकारों द्वारा पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा द्वारा भाजपा का दामन थामने से जुड़े सवाल पर कहा कि पूर्व सांसद मेरे सामने चुनाव हार चुकी है। धरातल पर उनका कोई वजूद नहीं है और जिस कंपनी से ज्योति मिर्धा के ससुराल वाले जुड़े हुए हैं। वो भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ईडी और सीबीआई की रडार पर है। ऐसे में उन्हें जेल जाने से बचाने के लिए मिर्धा ने भाजपा का दामन थामा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें