बीजेपी ने की लोकसभा चुनावों को लेकर तीन राज्यों में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा कर दी है। विनय सहस्त्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, प्रवेश वर्मा, विजया राहटकर को सहप्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया हरियाणा का चुनाव प्रभारी और सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा का सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं, अरुण सिंह को प्रभारी और सिद्धार्थनाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सहप्रभारी बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग के तय शेड्यूल के अुनसार इस बार आम चुनाव 19 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 04 जून तक सात चरणों में पूरे किए जाएंगे, जिसमें राजस्थान में दो चरणों में वोटिंग पूरी की जाएगी। राजस्थान में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होना है, जबकि 26 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान कराया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन का दौर 20 मार्च से शुरू हो गया है। पहले चरण वाली सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र के लिए 27 मार्च तक नामांकन किए जा सकते हैं।