फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: गर्मी में रेलवे की खास व्यवस्था; 30 रुपये भोजन और 50 रुपये कॉम्बो मील, इन स्टेशनों बनाए काउंटर

Tue, 23 Apr 2024 10:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

भारतीय रेलवे, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए सस्ती कीमत पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष सुविधा शुरू की है। अब मुसाफिरों को घर से भोजन लाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि अब कम कीमत पर रेलवे भोजन उपलब्ध करवाएगा। भोजन तक यात्रियों की पहुंच आसान रहे इस का भी ध्यान रेलवे ने रखा है। इसके लिए रेवले ने द्वितीय श्रेणी (जीएस) डिब्बों के पास काउंटर तैयार किए हैं। भारतीय रेलवे, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ मिलकर यात्रियों, विशेषकर अनारक्षित कोचों में यात्रियों की सेवा के लिए सस्ती कीमत पर स्वच्छ भोजन उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गर्मी की छुट्टियों के मौसम में यात्री संख्या में वृद्धि के समय रेलवे अनारक्षित डिब्बों के यात्रियों हेतु सुविधाजनक और बजट-अनुकूल भोजन विकल्प व्यवस्था करती है।

अनारक्षित डिब्बों (सामान्य श्रेणी कोच) में यात्रा करने वालों को भोजन, नाश्ते की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, ये भोजन प्लेटफार्मों पर सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) कोचों के पास सुविधाजनक रूप से स्थित काउंटरों पर उपलब्ध करवाजा रहा है। यात्री सीधे इन काउंटरों से अपना भोजन खरीद सकते हैं, जिससे विक्रेताओं की तलाश करने या स्टेशन के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


कैप्टन शशि किरण ने बताया कि किफायती भोजन में यात्रियों को 20 रुपये में भोजन और 50 रुपये में भोजन के साथ नाश्ता (कॉम्बो मील) की व्यवस्था की है। ये काउंटर उत्तर पश्चिम रेलवे पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा 09 स्टेशन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, फुलेरा, आबूरोड, नागौर, हनुमानगढ़ और रेवाड़ी स्टेशनों पर संचालित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें