दौसा जिले के बांदीकुई में पिछले दिनों हुए वन कर्मियों के प्रकरण में स्थानीय विधायक भागचंद टांकड़ा और अन्य साथियों के खिलाफ बसवा थाने में विधायक के खिलाफ न्यायालय आदेश आने के बाद FIR दर्ज की गई।
बांदीकुई विधायक भाग चंद टाकाड़ा और उनके साथियों पर वनकर्मियों के साथ मारपीट करने, महिला कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ करने, अवैध बजरी खनन का ट्रैक्टर जबरन छुड़वाने का आरोप लगाया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार शर्मा और अन्य कर्मचारियों की ओर से अदालत में इस्तगासा पेश किया गया, जहां से आदेश होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
न्यायालय के आदेश में दर्ज FIR में लिखा है कि वन क्षेत्र से बजरी से भरा जब्त ट्रैक्टर को वनकर्मियों से छुड़वाने के लिए विधायक टांकड़ा के साथ कमलेश मीना, नीरू सैनी, हीरालाल, मौनू सैनी और मुकेश सैनी पर जो आरोप लगाए गए हैं। उसमें आरोपियों ने महिला कर्मियों से अभद्रता और रेंजर के साथ हाथापाई की है। अधिकारी की जेब में पैसे और गाड़ी में बोतल डाली है। कपड़ों पर शराब डाल दी।
बताया तो यहां तक जाता है कि मुलजिमान द्वारा परिवादी और कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता की गई, जिसमें महिला कर्मचारी सविता देवी मीना अपने मोबाइल से बना रही थी, जिसे आरोपियों से छीन लिया तो मामला और बढ़ गया।
उधर, धक्कामुक्की होने से महिलाकर्मी के हाथ में चोट आईं। बताया जाता है कि विधायक के दबाव में बसवा थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया, जबकि वन कर्मचारियों की ओर से पुलिस अधीक्षक दौसा को ज्ञापन दिया गया और वनकर्मियों की द्वारा कार्यालय में धरना तक दिया गया।
इधर, इतना होने बाद भी न कोई कार्रवाई हुई और न ही केस दर्ज किया गया। जिसके चलते परिवादियों ने न्यायालय की शरण ली। न्यालयालय के आदेश पर बसवा पुलिस थाने में इस्तगासा के बाद कई धाराओं मे मामला मामला दर्ज हुआ है।