फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : फिर से आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू करके बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा

Tue, 17 Sep 2024 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आमेर में एक बार फिर मगरमच्छ के आबादी वाले क्षेत्र में आ जाने से दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत उसे रेस्क्यू किया
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेर के आबादी वाले क्षेत्र में इस बार मगरमच्छ आमेर के प्रसिद्ध मावठा सरोवर से निकलकर हाथी स्टैंड पार्किंग तक पहुंच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आमेर थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद हनुमान गुर्जर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और उसे बायोलॉजिकल पार्क में छोड़ा। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी आमेर के सागर झील से एक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में आ चुका है, जिससे लोग डरे हुए हैं। हालांकि इस बार रात के समय मगरमच्छ के बाहर निकलने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


बहरहाल मगरमच्छों का बार-बार आबादी क्षेत्र में आना चिंता का विषय बनता जा रहा है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग द्वारा निरंतर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें