फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विदेशी महिला के बाद एनआरआई को भेजे नकली हीरे, लैब से हुआ खुलासा; पुलिस के हाथ खाली

Mon, 29 Jul 2024 04:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan: विदेशी महिला को छह करोड़ के नकली आभूषण बेचकर फरार हुए ज्वैलर ठग पिता पुत्र को पुलिस गिरफ्तार भी नहीं कर सकी थी कि अब एनआरआई डायमंड कारोबारी को नकली डायमंड भेजकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार वारदात का शिकार एनआरआई तुलसी केसवानी लंबे समय से जयपुर के ऋषि फतेहपुरिया के साथ डायमंड का बिजनेस कर रहा था, लेकिन एनआरआई को ऋषि फतेहपुरिया द्वारा नकली डायमंड भेजने की करतूत का पता चला तो उसने व्यापार बंद कर दिया। बाद में ऋषि फतेहपुरिया ने किए पर माफी मांगते हुए फिर से व्यापार शुरू करने की मंशा जाहिर की। एनआरआई ने उसका विश्वास कर फिर से उसके साथ कारोबार शुरू किया। तुलसी केसवानी की सूरत में भी डायमंड फैक्ट्री है, जिसको उसका मैनेजर पीयूष बालानी संभालता है। आरोप है कि पीयूष ने भी धोखाधड़ी में ऋषि का साथ दिया।

विज्ञापन


लैब से हुआ खुलासा
डायमंड व्यापारी ऋषि फतेहपुरिया उसे सामान भेज रहा था। शक होने पर एनआरआई ने लैब में जांच करवाई तो डायमंड मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। एनआरआई ने इसकी जानकारी एंबेसी को दी तो उसके खिलाफ रामगंज थाने में मामला दर्ज हुआ एनआरआई ने आरोप लगाया है कि पुलिस उसकी मदद करने की बजाय टालमटोल कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें