फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur : गौवंश पर एसिड अटैक, दौलतपुरा गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने गायों पर तेजाब फेंका, मामला दर्ज

सार

जयपुर के नजदीकी दौलतपुरा गांव के कुछ लोगों द्वारा गौवंश पर तेजाब फेंककर जलाने का मामला सामने आया है। गौवंश पर हुए इस एसिड अटैक से ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की बहू ने इस घटना को लेकर बस्सी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के दौलतपुरा गांव में गौवंश को तेजाब से जलाने का मामला सामने आया है। घटना के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की बहू आभा पहाड़िया ने बस्सी थाने में केस दर्ज करवाया है। वे अपने पुत्र वरुण और वैभव पहाड़िया के साथ जमीन की देखरेख के लिए दौलतपुरा पहुंची थीं। वहां खेत में जली हुई गायों को घूमते देख उन्होंने बस्सी थाना और नगर निगम को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


आभा ने बताया कि उन्होंने खेत में एक गाय की जली हुई चमड़ी देखी, जिस पर कीड़े हो गए थे। गार्ड कमलेश ने बताया कि गांव वालों ने कई गायों पर तेजाब फेंका है, जिससे उनके घाव हो गए हैं। इस पर आभा पहाड़िया ने एनजीओ की मदद से गायों को हिंगोनिया गौशाला में शिफ्ट कराया।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार हनुमान मीणा और उसके साथियों ने गायों पर तेजाब फेंका। इस पर बस्सी थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बस्सी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गौवंश पर तेजाब से हमला एक गंभीर अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस और नगर निगम की त्वरित कार्रवाई ने ग्रामीणों को राहत दी है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही न्याय संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें