फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रेम विवाह करने पर भड़के परिजन, लड़की पक्ष ने दी प्रेमी युगल को गोली मारने की धमकी

Thu, 15 Sep 2022 09:06 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

प्रेमी युगल ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों ने बताया कि उनके परिजन शादी को राजी नहीं थे। ऐसे में वे घर से भागकर शादी कर ली। अब परिजन जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू में एक प्रेमी युगल परिजनों से जान बचाने की गुहार लगाई है। आरोप है कि प्रेमी युगल के लव मैरिज करने की भनक परिजनों को लगी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने दोनों को गोली मारने की धमकी दी है। इसको लेकर बुधवार को प्रेमी युगल ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुजानगढ़ तहसील के गांव बाघसरा पूर्वी निवासी लालचंद (24) और खारिया कनीराम निवासी मनीषा (22) एसपी ऑफिस पहुंचे। प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। लड़की ने बताया कि उसने परिजनों को काफी बार बताया कि वह लालचंद से प्यार करती है। उससे शादी करना चाहती है लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं हुए। उन्होंने उसे खूब मारा-पीटा। उसके बाद दोनों ने दिसंबर 2020 में घर से भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। वहां से अपने-अपने घर चले गए। उन्होंने परिजनों को इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।


मनीषा ने बताया कि जब उसके परिजन उसकी शादी करवाने लगे तो उसने घरवालों को शादी करने की बात बता दी। उसके बाद वो दोनों सीकर में साथ रहने लगे। अब लड़की के परिजनों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद वह सुरक्षा की गुहार लगाने एसपी के पास आए हैं। लालचंद ने बताया कि वह वेटरनरी कंपाउडर है। जबकि मनीषा ने बीएससी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें