फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मंत्री गोविंद मेघवाल का बड़ा बयान, कहा- गहलोत नहीं होते तो हम आज मंत्री न होते

Thu, 15 Sep 2022 08:19 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सीएम गहलोत की जमकर तारीफ की। सीएम की प्रशंसा करते हुए कहा है कि गहलोत अपने आप में एक विचारधारा हैं। 
विज्ञापन
गोविंद राम मेघवाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट का माहौल बनता नजर आ रहा है। दोनों के समर्थक अपने नेताओं की तारीफ और पक्ष लेने में जुट गए हैं। अब मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान मेघवाल ने कहा कि सीएम गहलोत खुद एक विचारधारा हैं। मुख्यमंत्री ने हमेशा राजस्थान की बेहतरी के लिए काम किया है। वह न होते तो सरकार नहीं बचती और हम भी मंत्री नहीं होते। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के प्रदेश दौरे पर भी गोविंद राम मेघवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओवैसी का कोई वजूद नहीं है। यहां केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्कर है। 
ओवैसी से की अपील

मेघवाल ने ओवैसी से अपील की। उन्होंने कहा कि ओवैसी भी राजनीतिक समझ रखते हैं। ऐसे में वह भी कांग्रेस के नेतृत्व में आकर खड़े हो जाएं लेकिन अगर वह अल्पसंख्यकों का वोट अलग से डलवाते हैं तो मतलब साफ है कि वह भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं। इस समय देश में दो विचारधाराओं के बीच में लड़ाई है। एक वह जो धर्मनिरपेक्ष है और दूसरे जो सांप्रदायिक है। ऐसे में सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को कांग्रेस के साथ आकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें