फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवती का खेत में बने कुंड में मिला शव, तीन दिन से थी लापता, आटा-साटा के तहत 17 को होनी थी शादी

Tue, 07 Feb 2023 10:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मृतका की सगाई आटा-साटा के अनुसार हुई थी। 17 फरवरी को उसकी शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। इसी बीच चार फरवरी को पूजा गायब हो गई और अब उसका शव कुंड में मिला है।
विज्ञापन
पीएम के बाद परिजनों को साैंपा गया शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले के बड़ाबर गांव  में एक खेत में 22 साल की युवती का शव कुंड में मिला है। मृतका पूजा पुत्री बजरंगलाल जांगिड़ 4 फरवरी से लापता थी। उसके चचेरे भाई नथमल ने 5 फरवरी को सदर थाने में अपनी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


नथमल ने पुलिस के बताया कि उसकी पूजा पक्षियों को चुग्गा डालने के लिए गई थी। जिसके बाद से वापस नहीं लौटी। पुलिस केस दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। 

इधर, मंगलवार को गांव के लोग खेत पर बने पानी के कुंड की तरफ पहुंचे तो उन्हें युवती का शव उसमें पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर सीआई मनोज मूंड मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने शव को कुंड से बाहर निकाला और फिर उसका पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पूजा की सगाई आटा-साटा प्रथा के अनुसार हुई थी। 17 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। जहां उसकी शादी होनी थी, उसी परिवार की लड़की से पूजा के मामा की शादी तय हुई थी। घर में रंग रोगन और शादी की तैयारियां चल रहीं थी। इसी बीच चार फरवरी को पूजा गायब हो गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें