जेल की बाथरुम से बरामद किया गया सामान।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की पुलिस ने सोमवार को जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जेल की आठ बैरिकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कई प्रतिबंधित चीजें बरामद की गईं। तलाशी के दौरान बाथरूम मे टाइल्स के नीचे बनी हुई केविटी से 13 मोबाइल, 13 डाटा केबल, 4 चार्जर, 7 ईयरफोन और छह स्पेयर बैंटरी बरामद की गईं।
एसपी प्रतापगढ़ अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ हुई बैठक में जेलों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। डीजीपी राजस्थान और डीजी जेल ने भी जिला कारागृह का आकस्मिक चेकिंग करने निर्देश दिए थे।
इसके बाद एसपी बेनीवाल और सीओ वृत प्रतापगढ़ मुकेश कुमार सोनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को तलाशी के दौरान बाथरूम में टाइल्स के नीचे केविटी बनी हुई दिखी। जिसमें 9 मोबाइल, 4 स्मार्टफोन, 13 डाटा केबल, 4 चार्जर, 7 ईयरफोन ओर 6 स्पेयर बैंटरी बरामद की गई।
एसपी ने बताया कि जांच कर ये पता लगाया जा रहा है कि जब्त किया गया सामान किस कैदी है। जांच के बाद इससे जुडे़ गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।