फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape in Jhunjhunu: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 07:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

राजस्थान के झुंझुनू जिले में दो बहनों के साथ गैंगरेप हुआ है। इसमें एक नाबालिग है। उसके सात माह की गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मामले में भाई की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
बहनों से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झुंझुनू जिले में दो बहनों के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर पहले बड़ी बहन को शिकार बनाया। बाद में ब्लैकमेल कर नाबालिग छोटी बहन से दुष्कर्म किया। छोटी बहन को सात माह का गर्भ ठहर गया। तब मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज किया है। एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बीते डेढ़ साल से सभी आरोपी उसकी बहनों के साथ दुष्कर्म करते रहे हैं। आरोपियों ने बड़ी बहन का कोई वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, फिर अपना शिकार बनाया। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इतने से मन नहीं भरा तो उसी वीडियो के आधार पर छोटी बहन को लाने का दबाव भी बनाया।


आरोपियों ने फरवरी 2021 में एक शादी के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। जिससे नाबालिग छोटी बहन गर्भवती हो गई। एक आरोपी ने गर्भपात के लिए गोली लाकर दी और धमकाया कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे। गोली खाने के बाद 23 अप्रैल को नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई, अस्पताल पहुंचने पर घरवालों को पता चला। पुलिस ने पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल भी करवाया है। पीड़िता के भाई ने बताया कि छोटी बहन ने बदनामी के डर से परीक्षा भी नहीं दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें