फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पुष्कर में विदेशी महिला का पर्स चोरी, 20 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा था, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज 

Thu, 07 Apr 2022 03:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुष्कर

सार

इंग्लैंड मूल अमांडा ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 20 हजार रुपये और पासपोर्ट के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। अमांडा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
राहगीरों को घटना की जानकारी देती विदेशी महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विदेशी महमानों के लिए हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रदेश की संस्कृति, परंपराएं और मेहमान नवाजी पर्यटकों को सात समुद्र पार से यहां खींच लाती है। पुष्कर से इस छवि को धूमिल करने का एक मामला सामने आया है। यहां घूमने आई इंग्लैंड मूल की महिला का पर्स चोरी हो गया। उसमें करीब 20 हजार रुपये और पासपोर्ट रखा हुआ था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को तीर्थ नगरी पुष्कर के झूलेलाल घाट पर विदेशी महिला का पर्स चोरी हुआ है। पुलिस में शिकायत करते हुए अमांडा ने पुलिस को बताया कि वह हैंडीक्राफ्ट की दुकान पर समान खरीद रही थी। इस दौरान दो महिलाए और एक युवक आया, दुकानदार से बात करते हुए उन्होंने पर्स चोरी कर लिया। कुछ देर बाद उसे पर्स चोरी होने की जानकारी मिली। 

अमांडा ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में 20 हजार रुपये और पासपोर्ट के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। अमांडा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी से युवक की पहचान
थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि विदेशी महिला अमांडा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। इसमें दिख रहे युवक के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें