फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

fire accident: चूरू में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सारा माल जलकर खाक

Thu, 14 Apr 2022 06:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

चूरू में कपड़े की दुकान में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के गांव साहवा में एक कपड़ों की दुकान में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया लेकिन तबतक सारा माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन

गांव साहवा के मुख्य बाजार में एक रेडीमेट कपड़ो की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर साहवा एसएचओ सुरेश कस्वां मय जाब्ते पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से समय रहते आग पर पानी डालकर काबू पा लिया गया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास और भी कई कपड़ों की दुकानें थी।


वहीं आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। दुकान में कितना नुकसान हुआ, इसका भी आंकलन अभी नहीं हो पाया है। घटना को लेकर गुरुवार सुबह तक साहवा थाने में किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें