फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : बीकानेर में रैली निकालने पर हंगामा, मारपीट कर युवकों ने डीजे तोड़ा

Thu, 14 Apr 2022 05:52 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

करौली के बाद एक बार फिर राजस्थान में रैली निकालने के दौरान विवाद हो गया। विवाद डीजे बजाने को लेकर हुआ। जिसके बाद मारपीट और तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
बीकानरे में रैली निकालने पर विवाद - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली हिंसा की आग अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि एक बार फिर राजस्थान में रैली निकालने के दौरान माहौल बिगड़ गया। बीकानेर में आंबेडकर जयंती पर रैली निकालने के दौरान विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने डीजे को बंद कराने की कोशिश की। जब डीजे नहीं बंद किया गया तो लोगों ने तोड़फोड़ की। मामले को लेकर बीकानेर में तनाव बढ़ गया है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आंबेडकर जयंती पर श्रीकोलायत के गांवों में भी रैली निकाली जा रही थी। रैली जैसे ही टोकला गांव से गुजरी, कुछ युवकों ने आकर रैली रोक दी। युवकों ने डीजे बंद करने को कहा। रैली में शामिल लोगों ने डीजे बंद करने से मना कर दिया। जिसपर युवकों ने डीजे ही तोड़ दिया और मारपीट करने लगे। उसके बाद दोनों तरफ से तनाव बढ़ गया और काफी तोड़फोड़ की गई। 


दोनों पक्षों ने नहीं करवाया है मामला दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और मामला को शांत करवाया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। श्रीकोलायत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से समझाइश की। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई भी मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। 

विज्ञापन

प्रशासन को नहीं थी रैली की सूचना

कोलायत थाना प्रभारी सुमन कंवर ने बताया कि गांव के कुछ युवकों की ओर से डीजे निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ बदमाश प्रवृति के लोगों ने डीजे को बंद करने की बात को लेकर डीजे को नुकसान पहुंचाया। इसको लेकर एकबारगी माहौल गरमा गया लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंच गई और स्थिति नियंत्रण में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। रैली को लेकर स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें