फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar news: रिटायर्ड फौजी ने कुल्हाड़ी मारकर की बेटे की हत्या, पत्नी, छोटा बेटा और साला घायल, शराब का आदी है आरोपी

Tue, 10 May 2022 04:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में शराब के आदी फौजी ने पारिवारिक झगड़े के बाद बेटे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके हमले में पत्नी, छोटा बेटा और आरोपी का साला घायल हो गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के बहरोड कस्बे के साई नगर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपने बेटे की हत्या कर दी। पत्नी, छोटे बेटे और साले को कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हत्या के बाद फरार हुए पिता की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी शुणी लाल मीणा ने बताया, भाड़ा वाला गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रघुवीर यादव शराब का आदी है। पत्नी मनीशा और बड़ा बेटा सनी उसके शराब पीने का विरोध करते थे। इस बात पर परिवार में आए दिन विवाद होता रहता था। इस कारण उसकी पत्नी का भाई नरेंद्र भी उसके साथ ही रहता था। मायके वालों ने बहरोड़ कस्बे के नारनोल रोड़ स्थित साई कॉलोनी में बेटी के लिए एक मकान बना दिया था।  

सोमवार रात को किसी बात पर पति पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो आरोपी रघुवीर ने कुल्हाड़ी से पत्नी, बड़े बेटे सनी, छोटे बेटे हिमांशु और साले नरेन्द्र पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बड़ा बेटा बच नहीं पाया और उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। बेटे की मौत के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें