फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दंपती ने साथ मिलकर छलकाए जाम, कहासुनी होने पर नशे में पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंटा

Thu, 23 Jun 2022 11:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पति की हत्या करना कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के जटियो का नया वास गांव में शराब के नशे में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पहले पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी। फिर किसी बात पर कहासुनी होने के बाद पत्नी ने बेल्ट से पति का गला घोंट दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में पैसे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी अक्सर पैसों को लेकर पति को ताने देती थी। बुधवार की रात को दोनों में पैसों को लेकर जमकर विवाद हुआ। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने पति के बेल्ट से ही गला घोंट कर हत्या कर दी। शोर सुनकर परिजन बेटे के कमरे की ओर भागे। परिजनों का कहना है कि जैसे ही वे ऊपर कमरे में पहुंचे तो देखा बेटा जमीन पर पड़ा था और बहू उसकी लाश के पास खड़ी थी। 


मृतक की मां ने कोतवाली थाने में बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें